फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   voters aware to remove the rally

रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

Mon, 09 Jan 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 09 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
voters aware to remove the rally
जागरूकता रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला
लीलोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने व लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए सोमवार को किसी ने संकल्प लिया तो किसी ने जागरूकता रैली निकाली। 
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में मुख्य नियंता डॉ. ओंकार पाठक ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने व दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही महाविद्यालय की तरफ से जागरूकता रैली भी निकाली जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


उधर, मनकापुर में रविवार देर शाम एसडीएम की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल तहसील व ब्लॉक के अधिकारियों व लेखपालों, सफाई कर्मियों, नगर पंचायत कर्मियों ने सभी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली ब्लॉक से उतरौला मार्ग होते हुए बाजार के पटेल नगर, जवाहर नगर गांधी नगर, चौक बाजार, रफीनगर, गायत्री नगर पहुंची, जहां एसडीएम नन्हे लाल ने मतदाता बनने व मतदान करने के लिए सभी को संकल्प दिलाया।


उधर, सोमवार देर शाम तरबगंज तहसील मुख्यालय से पूरे कस्बे में एसडीएम राम सजीवन मौर्य की अगुवाई में मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में राजस्व और आंगनबाड़ी महकमे के कर्मियों के साथ यूथ चला बूथ की ओर समेत विभिन्न नारों के साथ पूरे कस्बे में जुलूस निकालकर लोगों को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर तहसीलदार एसएन त्रिपाठी, सीडीपीओ रामा सिंह ,वीरेंद्र बहादुर नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed