Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Admissions open for 150 seats at Atal Residential School

Gonda News: अटल आवासीय विद्यालय में 150 सीटों पर प्रवेश शुरू

Tue, 24 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 24 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Admissions open for 150 seats at Atal Residential School
गोंडा। मनकापुर के सिसवा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह में 140 और नौ में 10 सीटों पर प्रवेश होगा। इच्छुक अभ्यर्थी पांच जनवरी 2027 की शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी ने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती के पात्र बच्चों को प्रवेश मिलेगा। इसमें पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों के साथ कोविड में निराश्रित हुए और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के पात्र बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बीएसए और डीआईओएस कार्यालय से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। बोर्ड की वेबसाइट upbocw.in पर भी आवेदन की सुविधा है। विद्यार्थियों को विद्यालय में निशुल्क शिक्षा, भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed