फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Voter revision campaign started with resolution

संकल्प के साथ मतदाता पुनरीक्षण अभियान का हुआ शुभारंभ

Mon, 01 Nov 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Voter revision campaign started with resolution
गोंडा। अगले साल प्रस्तावित विधान सभा चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को पुनरीक्षित कर त्रुटिहीन बनाने को सोमवार से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ हुआ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित इस अभियान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम मार्कंडेय शाही ने अलग अलग शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं तथा स्टाफ को मतदाता शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

उन्होंने मौजूद विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वह जनसमुदाय में अभियान के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाएं। इसी से चुनाव से पहले मतदाता सूचियों को पूरी तरह त्रुटिहीन बनाने के साथ ही हर पात्र का नाम भी इसमें जुड़वाया जा सकेगा। इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों, ब्लाक मुख्यालयों तथा तहसील मुख्यालयों पर भी मतदाता शपथ व जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

डीएम ने अभियान की शुरूआत करते हुए रघुकुल विद्यापीठ, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कालेज, जीआईसी कालेज, नारी ज्ञान स्थली महाविद्यालय, जीजीआईसी, एससीपीएम कालेज तथा लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में पहुंचकर एकत्रित विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई। कहा कि पात्रता पूरी करने वाले स्वयं के साथ वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने से वंचित अन्य लोगों का नाम भी सूची में दर्ज अवश्य कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम सूची में जुड़वाने पर विशेष जोर रहेगा। इस दौरान 7, 13, 21 व 27 नवंबर को विशेष तौर पर बूथ दिवस का आयोजन भी होगा। इसमें सभी पोलिंग बूथों पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के नाम जुड़वाने, हटवाने, नाम पता आयु की त्रुटि को दुरुस्त कराने का कार्य संबंधित फार्म भरवाने का कार्य करेंगे।
नाम दर्ज कराने के लिए घर बैठे आयोग की वेबसाइट पर जाकर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। कार्यक्रम के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम सदर विनोद सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंग जीत वर्मा, एलबीएस प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार सहित अन्य विद्यालयों के प्राचार्य शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व नाम कटवाने के लिए दावे और आपत्तियां एक नवंबर से 30 नवंबर तक ली जाएंगी। प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण 20 दिसंबर तक करते हुए मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन पांच जनवरी, 2022 को किया जाएगा।

मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरा जाएगा। किसी प्रवासी द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 ए, नाम कटवाने के लिए फार्म-7, मतदाता सूची में दर्ज नामों में त्रुटियां ठीक कराने के लिए फार्म-8 तथा एक निर्वाचन क्षेत्र में निवास स्थान को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कराने के लिए फार्म-8ए भरकर संबंधित पोलिंग बूथ के बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केंद्र, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में से किसी एक जगह प्रस्तुत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed