फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   vote

जमकर डालें वोट, लोकतंत्र के महापर्व में निभाएं जिम्मेदारी

Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
vote
फोटो-6 गोंडा में डॉ. उज्वल कुमार। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो जाने के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं को बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करने की जिम्मेदारी संभालने का समय आ गया है। बेहतर सरकार चुनने के लिए सभी को लोकतांत्रिक तौर पर मिले मतदान के अधिकार को अपना कर्तव्य मानते हुए पहले मतदान फिर जलपान की सोच के साथ बूथों पर जुटने का संकल्प पूरा करना चाहिए। मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। इस लिए सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करने के लिए 27 फरवरी को बिना किसी डर और लालच के मतदान केंद्रों पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यालयों व संस्थानों में मतदाता जागरूकता की धूम
लोकतंत्र की रक्षा व मजबूत राष्ट्र के लिए मतदान करना सभी नागरिकों का अहम कर्तव्य है। इस बार शत प्रतिशत मतदान का संकल्प पूरा करने के लिए मतदाताओं को जागरूक बनाने के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जोरों पर है। शनिवार को भी मतदान की पूर्व संध्या पर सदर तहसील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर कर्मचारियों ने उंगलियों से वोट का प्रतीक चिन्ह दिखाकर सभी से मतदान में बढ़ चढ़ हिस्सेदारी की अपील की। टामसन चौराहा स्थित आईफा कंम्प्यूटर संस्थान में छात्रों ने सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो का नारा लगाते हुुए लोगों को बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। पहली बार मतदान करने वाली छात्राओं ने कहा कि हम वोट डालने के उत्सुक हैं कल सबसे पहले बूथ पर जाकर वोट करेंगे तथा उसके बाद पूरे दिन गांवों में लोगों के घर घर जाकर उन्हें मतदान के लिए बूथ तक जाने को प्रेरित करने का कार्य भी करेंगे।
विज्ञापन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान
मतदान एक जागरुक नागरिक का परम कर्तव्य है। लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान ही है। इससे सशक्त और मनचाही सरकार बनती है। ऐसे में सोच समझकर मतदान करना बहुत जरूरी है। 27 फरवरी को सबसे पहले अपने बूथों पर जाकर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी अग्रवाल, मंडलायुक्त
बेहतर सरकार के गठन में बने भागीदार
सभी लोगों को जिले में शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र मजबूत बनाने के साथ एक बेहतर सरकार के गठन में भागीदार बनना चाहिए। मतदान का प्रतिशत बढ़ने से पूरे देश में जिले का नाम रोशन होगा तथा एक मजबूत सरकार बनेेगी। रविवार को सबसे पहले बूथों पर जाकर मतदान करें उसके बाद ही कोई दूसरा काम करें।शांतिपूर्ण मतदान में सबकी बड़ी भूमिका होनी चाहिए।
डॉ. उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी
लोकतंत्र के पर्व को समर्पित करें अवकाश दिवस
लोकतंत्र का अहम दिन रविवार को होने के कारण सभी लोग इस छुट्टी को मतदान अवश्य करने का संकल्प पूरा कर ऐतिहासिक बना सकते हैं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण खुद मतदान करने के साथ ही दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। सभी के मतदान से ही एक अच्छा जनप्रतिनिधि और बेहतर सरकार चुनने में मदद मिलेगी।

डॉ उज्ज्वल कुमार, जिलाधिकारी
कोरोना नियमों का पालन करें मतदान
रविवार को मतदान में हिस्सेदारी कर हम सभी एक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी निभा सकते हैं। मतदान करते समय कोविड प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें और मास्क लगाकर ही मतदान के लिए लाइन में लगे। खुद मतदान करने के साथ ही दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
डॉ. आरएस केसरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed