फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   village,Gyapan

अयोध्या विकास प्राधिकरण से बाहर करें गोंडा के गांव

Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
village,Gyapan
फोटो-15-गोंडा में नवाबगंज के नंदिनीनगर में सांसद को ज्ञापन सौंपते जनप्रतिनिधि।- संवाद - फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। प्रदेश सरकार ने राम नगरी का कायाकल्प करने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण का विस्तार करते हुए नवाबगंज नगर पालिका समेत विकास खंड के 63 गांवों को शामिल किया है। लेकिन दो साल बाद भी इस क्षेत्र में विकास की कोई किरण नहीं दिखी है। प्राधिकरण क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अब प्राधिकरण ने बिना नक्शा पास कराए किसी भी निर्माण पर रोक लगा दी। इसके लिए लोग महीनों से प्राधिकरण कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के रवैए से परेशान नगर पालिका अध्यक्ष सहित विकास खंड के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा सभासदों ने नंदिनी नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांगपत्र कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह को सौंपा और क्षेत्र को अयोध्या विकास प्राधिकरण से बाहर करने की मांग की। सांसद ने जनप्रतिनिधियों की मांग को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने बताया कि विकास प्राधिकरण में शामिल होने के बाद से ग्रामीण अंचलों में किसी भी प्रकार के निर्माण शुरू किया जाता है तो कर्मचारी मौके पहुंच कर नक्शा व जमीन के मालिकाना हक संबंधित कागजात मांगते हैं।
विज्ञापन

गांव में आबादी की जमीन पीढ़ी दर पीढ़ी से काबिज लोगों के पास कोई कागज नहीं होता है। लेकिन निर्माण कार्य करवाने में काम को रुकवा दिया जाता है। अवैध वसूली भी की जाती है। कोई व्यवस्था व सुविधा आम जनमानस के लिए नहीं उपलब्ध कराई गई है। क्षेत्र को अयोध्या विकास प्राधिकरण में शामिल किए जाने के बाद से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, सुमित भूषण सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश तिवारी, प्रधान जितेंद्र तिवारी, मो. इलियास, श्याम सागर, यदुनंदन यादव, राधेश्याम यादव, विपिन सिंह, चिंतामणि तिवारी, लालजी सिंह, गौरव सिंह, राजाराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed