{"_id":"6a8ddf5f20c1e9553608115a","slug":"ambulance-did-not-arrive-elderly-person-taken-to-hospital-in-an-e-rickshaw-gonda-news-c-100-1-slko1026-165028-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नहीं आई एंबुलेंस, बुजुर्ग को ई रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नहीं आई एंबुलेंस, बुजुर्ग को ई रिक्शा से पहुंचाया अस्पताल
Wed, 26 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
उमरीबेगमगंज के बाढ़ प्रभावित गांव ऐली परसौली के बाबूरामपुरवा में बारिश के दौरान बीमार बुजुर्ग श
उमरी बेगमगंज। बाढ़ से बचाव व राहत कार्यों की तैयारियों के दावों की हकीकत मंगलवार को सामने आ गई। बाढ़ के पानी से घिरे ऐली परसौली के बाबूराम पुरवा में रहने वाले 80 वर्षीय श्यामलाल की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह ग्रामीण उन्हें चारपाई पर लिटाकर नदी किनारे तक ले गए। बारिश के बीच उन्हें पन्नी में लपेटकर सरकारी नाव से नदी पार कराई। इसके बाद काफी देर तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। एंबुलेंस नहीं पहुंची तो ई रिक्शा से उन्हें बेलसर सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने श्यामलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात श्यामलाल की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। चारों ओर बाढ़ का पानी होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाना संभव नहीं था। स्थानीय स्तर पर उपचार कराकर किसी तरह रात गुजारी गई। मंगलवार सुबह प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर मदद मांगी गई। बाढ़ चौकी पर तैनात लेखपाल अंकित कुमार की मदद से नाव का प्रबंध कराया गया। इसके बाद गांव के कुछ लोग श्यामलाल को चारपाई पर लिटाकर बाढ़ के पानी के बीच से नदी किनारे तक ले गए। बारिश से बचाने के लिए उन्हें पन्नी में लपेटा गया। नाव से नदी पार कराने के बाद उन्हें बंधे तक पहुंचाया गया।
लेखपाल अंकित वर्मा ने एंबुलेंस के लिए फोन किया। मगर चालक ने एंबुलेंस खराब होने की जानकारी दी गई। इसके बाद 108 सेवा पर भी कॉल की गई, लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने ई रिक्शा की व्यवस्था की और श्यामलाल को बेलसर सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि मामले की जानकारी करने पर पता चला कि बीमार व्यक्ति को सरकारी नाव से बाढ़ क्षेत्र से बाहर लाया गया था। एंबुलेंस आने में देरी होने पर आपदा राहत समिति के सदस्यों के सहयोग से निजी वाहन से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। एंबुलेंस समय से क्यों नहीं पहुंची, इसकी जांच कराई जा रही है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक से मांगी जानकारी
- एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि मामला गंभीर है। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रबंधक को तलब कर मामले की जानकारी ली जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- बाढ़ चौकी पर तैनात डॉ. आशुतोष ने बताया कि उन्हें बुजुर्ग के बीमार होने की जानकारी मिली थी, लेकिन इलाज के लिए कोई व्यक्ति उनके पास नहीं आया। वह पूरे दिन बाढ़ चौकी पर ही मौजूद रहे।