फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   video viral

तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल

Wed, 21 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
video viral
गोंडा। डिक्सिर के दोहरीजीत गांव में मंगलवार की रात सत्तइसा कार्यक्रम में तमंचे के साथ कुछ लोगों के डांस करते वीडियो वायरल हुआ है। तमंचे के साथ वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने तमंचा लगाकर डांस करने के आरोपी युवक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना उमरी बेगमगंज में आठ नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रबंधन समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है, जबकि तमंचा लगाकर डांस करने के आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के दोहरीजीत गांव निवासी दयाशंकर सिंह के घर मंगलवार को एक बच्चे का नामकरण संस्कार सत्तइसा था। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज के थानाध्यक्ष रतन पांडेय ने बताया कि दयाशंकर सिंह के बेटा प्रकाश सिंह अयोध्या के एक जिम में ट्रेनर है। वहां से उसके साथी जावेद समेत कई लोग कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। यहां कार्यक्रम में जावेद अपने कई साथियों के साथ तमंचा लगाकर डांस कर रहा था।
विज्ञापन

इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दयाशंकर सिंह, राजेश सिंह व जावेद को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने दयाशंकर सिंह, प्रकाश सिंह, राम नारायण सिंह, ओंकार सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह तथा विष्णु कुमार सिंह समेत 50 लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है, जबकि जावेद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष रतन पांडेय ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed