फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Video of Judicial Tehsildar taking money goes viral

Gonda News: पैसा लेते न्यायिक तहसीलदार का वीडियो वायरल

Sun, 09 Feb 2025 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Feb 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Video of Judicial Tehsildar taking money goes viral
तरबगंज (गोंडा)। तरबगंज तहसील के न्यायिक तहसीलदार का पैसे लेते वीडियो वायरल होने के मामले प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में रुपये देने वाले व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट नहीं हो रहा है। न ही कोई शिकायत ही सामने आई है। जबकि वीडियो में रकम देने के बाद व्यक्ति ने कहा- 15 हजार रुपये अभी दिए हैं, पहले दी गई रकम को मिलाकर 55 हजार रुपये अब तक दिए हैं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामला नवाबगंज का बताया जा रहा है। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि तरबगंज तहसील के न्यायिक तहसीलदार का वीडियो वायरल होने के मामले में जांच अधिकारी नामित कर जांच के आदेश दिए गए हैं। नोटिस जारी कर जवाब तलब भी किया गया है। एसडीएम विशाल कुमार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है, लेकिन कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed