Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Varanasi and Agra will clash for the title today

Gonda News: वाराणसी और आगरा के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत

Wed, 26 Nov 2025 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Varanasi and Agra will clash for the title today
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में फुटबॉल खेलतीं वाराणसी और प्रयागराज की ​खिलाड़ी। स्रोत: विभाग 
गोंडा। पं. दीनदयाल उपाध्याय राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बृहस्पतिवार को खेला जाएगा। वाराणसी और आगरा मंडल की टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। फाइनल मैच के लिए स्टेडियम में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार को सेमीफाइनल राउंड के मैच का उद्घाटन डॉ. आरिफ खान, उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर व अनीता सोनकर ने किया। पहला मैच वाराणसी व प्रयागराज के मध्य हुआ। वाराणसी की टीम 4-3 से जीत गई। दूसरा मैच लखनऊ व आगरा के मध्य हुआ। इसमें आगरा की टीम 5-4 से विजेता घोषित की गई। बृहस्पतिवार को 11 बजे से वाराणसी व आगरा के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस अवसर पर मैच कमिश्नर आसिफ नजबी, अयूब शाह, हाजी मुनव्वर, संजय सिंह, राजेश पांडेय, डॉ. प्रत्यूष राज, तौकीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed