फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   vaccination

आज से अभियान चला लगाई जाएगी वैक्सीन की दूसरी डोज

Fri, 17 Jun 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
vaccination
फोटो-16 गोंडा में कोरोनारोधी वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देख जिले में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। टीकाकरण से वंचित लोगों को खोजकर वैक्सीन लगाने की रणनीति बनाई गई है। शनिवार से जिले में वृहद अभियान चलाया जाएगा। कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित लाभार्थियों को कॉल की जाएगी तथा टीमें घर-घर जाकर टीकाकरण करेंगी।
विज्ञापन

जिले में 5,63,752 लोगों ने तय तिथि बीतने के बाद भी कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी खुराक नहीं लिया। इनको खोजने के लिए टीमें गठित की गई हैं। शुक्रवार को वैक्सीन स्टोर इंचार्ज अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार से टीकाकरण का विशेष अभियान चलाया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों की ओर से टीकाकरण से वंचित लाभार्थियों को फोन कर उनसे वैक्सीन न लगवाने के कारण की जानकारी ली जाएगी। कलेक्ट्रेट में स्थित कंट्रोल रूम से भी इन लाभार्थियों को कॉल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य टीमें उनके घर जाकर वैक्सीन की दूसरी डोज लगाएंगी।
विज्ञापन

बताया कि 12 से 14 साल आयुवर्ग वाले लोगों को वैक्सीन लगाए जाने के गांवों के स्कूलों में नियमित शिविर लगाया जाएगा। इस आयुवर्ग के करीब बीस हजार बच्चे वैक्सीन की पहली खुराक से वंचित हैं। जिले में 28,13702 लोगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन की पहली डोज ली। जिनमें से 5,63,752 लोग तय समय के बावजूद वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंचे। वहीं दूसरी डोज के नौ महीना पूरा होने के बाद तीसरी डोज यानी बूस्टर डोज लगवाने में भी लोग काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में इनको लगी बूस्टर डोज
ग्रुप बूस्टर डोज का लक्ष्य वैक्सीन लगी
हेल्थ केयर वर्कर- 14339 - 14304
फ्रंट लाइन वर्कर- 13648- 14521
18 साल से अधिक आयु वर्ग वाले- 332624 - 9437
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed