{"_id":"61f045f43e0a7b6db909e32b","slug":"vaccination-covid-health-team-gonda-news-lko6150840105","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर दस्तक दें रहीं 1112 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर दस्तक दें रहीं 1112 टीमें
विज्ञापन
फोटो-10 गोंडा में कोविड सर्वे के दौरान टीकाकरण करती स्वास्थ्यकर्मी। -संवाद
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर प्रभावी रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक माइक्रोप्लान तैयार किया है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मचारी पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर सर्वे कर कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले व्यक्तियों, गंभीर बीमारों, टीकाकरण से वंचित लोगों व गर्भवती महिलाओं तथा नियमित टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिह्नित करेंगे। इसके आधार पर तैयार होने वाली सूची के सहारे ही संक्रमितों को नि:शुल्क दवा के साथ ही टीकाकरण से छूटे लोगों को वैक्सीन की डोज लगाने का कार्य होगा।
कोविड के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को खोजने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर दस्तक दे रही हैं। आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सफाई कर्मी की 1112 टीमें गठित की गयी हैं। यह टीमें 24 जनवरी से गांवों में घर-घर जाकर सर्दी, खांसी बुखार जैसे कोरोना संक्रमण के लक्षित लक्षण वाले मरीजों के साथ ही अब तक कोरोना टीकाकरण से वंचित बुजुर्गों व किशोरों की सूची तैयार करने के साथ ही नियमित टीकाकरण से वंचित गर्भवती व शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कराने का कार्य कराएगी। सर्वे टीम के स्तर से तैयार आंशिक व गंभीर बीमारों की सूची संबंधित सीएचसी अधीक्षक को देकर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराएंगे।
आशा, आंगनबाड़ी व सफाईकर्मी कर रहे सर्वे
सर्दी-खांसी बुखार के लक्षण वाले लोगों तथा गंभीर बीमारी से ग्रसित बुजुर्गों का सर्वे करने के लिए गांव की दो आशा, दो आंगनबाड़ी कर्मी तथा एक सफाईकर्मी को मिलाकर पांच लोगों की टीम बनाई गई है। इन टीमों की निगरानी के लिए अधिकारियों को पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
बीमारों की होगी निगरानी, दी जाएगी कोरोना किट
कोरोना लक्षण वाले लोगों व टीकाकरण से वंचित लोगों का सर्वे करवाकर सूची स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिया जाएगा जहां से स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी करेंगी। बीमारों का कोरोना जांच कर घर पर दवा पहुंचाया जाएगा। वहीं टीकाकरण से वंचित लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन भी लगाई जा रही है। इसके अलावा गर्भवती व शून्य से दो वर्ष के बच्चे जो नियमित टीकाकरण से वंचित लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
पल्स पोलियो की तर्ज पर जिले में यह अभियान 24 जनवरी से 29 जनवरी तक चलेगा। इन टीमों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। हर दिन एक टीम कम से कम 100 घरों का भ्रमण कर वहां का पूरा ब्योरा एकत्रित करने का कार्य करेगी। डॉ. जयगोविंद जिला प्रतिरक्षण अधिकारी