फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Urmila College Ayodhya champion in handball competition

Gonda News: हैंडबाॅल प्रतियोगिता में उर्मिला महाविद्यालय अयोध्या चैंपियन

Sat, 23 Nov 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 23 Nov 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Urmila College Ayodhya champion in handball competition
धानेपुर (गोंडा)। डाॅ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के तत्वावधान में अंतर महाविद्यालयीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को शशिभूषण शरण सिंह महाविद्यालय उज्जैनीकला में किया गया। इसमें उर्मिला महाविद्यालय ऊंचगांव अयोध्या की टीम विजेता रही। खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, प्रशासक हरिवंश सिंह व प्राचार्य डॉ. आभा सक्सेना ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि विद्यार्थी खेल व पढ़ाई के माध्यम से आगे बढ़ें। प्रतियोगिता शुभारंभ से पहले मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला शशिभूषण शरण सिंह महाविद्यालय व उर्मिला महाविद्यालय के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में उर्मिला महाविद्यालय ऊंचगांव अयोध्या की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि फाइनल मुकाबला उर्मिला महाविद्यालय व अवध विश्वविद्यालय कैंपस के बीच आयोजित हुआ। जिसमें उर्मिला महाविद्यालय की टीम विजेता रही तथा डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय उपविजेता रहा। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवकरण सिंह, शशि यादव, रूपेश श्रीवास्तव, हरिनाथ सिंह, भीमपाल सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, अंकित सिंह, नीलम मिश्रा, अनीता यादव, अनिल गोस्वामी, रामभजन, हरिशंकर वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed