फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uproar in the district hospital due to the death of a child

बालक की मौत पर जिला अस्पताल में हंगामा

Thu, 18 Mar 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the district hospital due to the death of a child
गोंडा। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती एक बच्चे की मौत पर परिवारीजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। नाराज परिवारीजनों ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मामले में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के कंचनवा गांव निवासी पवन कुमार ने मंगलवार की दोपहर अपने बेटे सूरज (10) को उल्टी दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया था। गुरुवार की सुबह सूरज की मौत हो गई। इस पर नाराज परिवारीजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर जिला अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पहुंचे जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराने की कोशिश की, मगर परिवार के लोग चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। परिवारीजनों ने बताया कि डॉक्टर वीसी गुप्ता ने मंगलवार को सूरज को डायरिया की शिकायत बताकर अस्पताल में भर्ती कर लिया, लेकिन सिर्फ एक बार ही देखने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वार्ड ब्वॉय के सहारे इलाज किया गया। बच्चे की हालत अधिक बिगड़ने पर भी समय से उपचार नहीं किया गया, और न ही उसे कहीं और रेफर किया गया। इससे उसकी मौत हो गई। इस पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने परिवार के लोगों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया, तो सभी शांत हुए।
अस्पताल में रात में नहीं मिलते डॉक्टर
चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती एक अन्य बच्चे के परिजन नंदकुमार ने कहा कि जिला अस्पताल में रात होते ही डॉक्टर व कर्मचारी नदारद हो जाते हैं। सिर्फ वार्डब्वॉय ही ड्यूटी रूम में दिखाई पड़ता है। यदि रात में मरीज की तबीयत बिगड़ जाती है और किसी कर्मचारी को बुलाने जाओ तो वह भी नाराज होता है।
परिवारीजन नहीं ले गए लखनऊ
बच्चे की हालत पहले से ही गंभीर थी। अस्पताल लाने के पहले कहीं अलग इलाज कराया जा रहा था। मैंने हर संभव प्रयास किया, लेकिन स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। कल शाम को ही बालक को लखनऊ रेफर करने को कहा था, लेकिन परिवारीजन पैसे का अभाव बताकर नहीं ले गए। -डॉ. वीसी गुप्ता, बाल रोग विशेषज्ञ

बच्चे की हालत थी नाजुक
भर्ती करते समय ही बच्चे की हालत नाजुक थी। इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है। बच्चे के परिवारीजन शव रखकर हंगामा कर रहे थे। परिवारीजनों को समझा बुझाकर जांच कराने का आश्वासन देकर भेज दिया गया है। -डॉ. घनश्याम सिंह, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed