फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP Police recruitment exam will be held at 14 centres

Gonda News: 14 केंद्रों पर होगी यूपी पुलिस की भर्ती परीक्षा

Sun, 01 Mar 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 01 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
UP Police recruitment exam will be held at 14 centres
गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 14 व 15 मार्च को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले में 14 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिले के जिन विद्यालयों व महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी चल रही है, उनमें भैया राघवराम पांडेय स्मारक गांधी विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, पीएमश्री जीआईसी, पीएमश्री जीजीआईसी, राजकीय पॉलीटेक्निक, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज, कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज, मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला, शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, एलपीएस महाविद्यालय, एलबीएस महाविद्यालय साइंस कैंपस व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती तथा उड़नदस्तों की व्यवस्था की जा रही है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed