{"_id":"5f96f8248ebc3e9be74e453f","slug":"unknown-disease-spread-in-narayanpur-mardan-village-gonda-news-lko547132457","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरायनपुर मर्दन गांव में अज्ञात बीमारी ने पसारे पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरायनपुर मर्दन गांव में अज्ञात बीमारी ने पसारे पांव
विज्ञापन
लखनऊ के ट्रामा सेन्टर में भर्ती चांदनी।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालपुर (गोंडा)। विकास खंड परसपुर के नरायनपुर मर्दन गांव में अज्ञात बीमारी इन दिनों पांव पसार रही है। परसरपुर सीएचसी पर दवा नहीं है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हाथ खड़े कर दिये हैं। बीमार तीन बच्चों को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जिसमें दस वर्षीय मासूम की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चों का इलाज चल रहा है।
नरायनपुर मर्दन निवासी शमीम अहमद ने बताया कि उनके तीन बच्चे अज्ञात बीमारी से पीड़ित हैं। गांव की आशा बहू ने सीएचसी परसपुर पर इसकी सूचना दी। चिकित्सकों की टीम गांव आयी लेकिन जिला अस्पताल ले जाने की सलाह देकर वापस हो गयी। जब परिवार के लोगों ने जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने यहां इलाज न होने की बात कहकर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाने के लिए कहकर वापस कर दिया।
शमीम के मुताबिक 18 अक्तूबर को उनकी पुत्री लाडली (5) की मौत लखनऊ में इलाज के दौरान हो गयी है, जबकि चांदनी (10) व अब्दुल खालिक (7) का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। शमीम ने बताया कि बच्चों को सांस लेने में परेशानी के साथ गले मे सूजन हो गयी है। सीएचसी परसपुर के अधीक्षक एमपी यादव ने बताया कि सभी मरीजों का लखनऊ में इलाज चल रहा है। जांच रिपोर्ट आने पर बीमारी के बारे में कुछ कहा जा सकता है। गांव में चिकित्सकों की टीम सर्वे के लिए लगाई गयी है।