फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uncle and nephew born on the same day died together in an accident

Gonda News: एक ही दिन जन्मे चाचा-भतीजे की हादसे में एक साथ ही मौत

Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew born on the same day died together in an accident
परसपुर के गोपी पुरवा पूरे अंगद गांव में राजन व सुनील की हादसे में मौत पर रोते-बिलखते परिजन। - स
शाहपुर (गोंडा)। एक ही दिन जन्मे परसपुर के गोपी पुरवा पूरे अंगद निवासी राजन (22) और सुनील (22) की शनिवार रात हादसे ने एक साथ ही जिंदगी छीन ली। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे के साथ ही जिगरी दोस्त थे। शनिवार को कार खरीदने के लिए दोनों बाराबंकी गए थे। मगर दोनों की अर्थी लौटी तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे लौटते समय गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बाराबंकी में अंचल-चंचल ढाबे के पास बाइक सवार राजन व सुनील अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने देखते ही राजन को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुनील की बाराबंकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बाराबंकी के रामनगर इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि किसी प्राइवेट बस की बाइक में टक्कर से हादसा हुआ है। पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। बस चालक का पता लगाया जा रहा है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed