फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   ukrain

यूक्रेन संकट: आकाश हंगरी तो सुयश पहुंचा रोमानिया

Tue, 01 Mar 2022 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
ukrain
गोंडा। यूक्रेन में फंसे गोंडा जिले के चार मेडिकल छात्रों में से आकाश सिंह हंगरी तो सुयश गुप्ता रोमानिया पहुंच गए हैं। वहीं, खरगूपुर के रहने वाले भाई-बहन अभी वहीं पर हैं। वह लगातार भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। जल्द ही वह दोनों भी स्वदेश वापसी करेंगे।
विज्ञापन

इटियाथोक ब्लॉक के मध्यनगर निवासी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि उनका बेटा आकाश सिंह यूक्रेन में फंसा था। उन्होंने जिला प्रशासन व विदेश मंत्रालय से बेटे की सकुशल वापसी की मांग की थी। मंगलवार को उनका बेटा हंगरी पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देररात या फिर बुधवार को वह भारत आने वाली प्लेन में सवार हो जाएगा। करनैलगंज नगर निवासी रमेश कुमार गुप्त ने बताया कि उनकी बेटे से फोन पर बात हुई है। बेटा सुयश रोमानिया पहुंच गया है। वहां से वह एयरपोर्ट जाएगा। इसके बाद उसकी स्वदेश वापसी होगी। उन्होंने बताया कि वह लगातार बेटे से संपर्क बनाए हैं।
विज्ञापन

खरगूपुर नगर पंचायत निवासी विनोद कुमार सोनी ने बताया कि उनका बेटा प्रशांत कुमार सोनी व बेटी शालू सोनी यूक्रेन में हैं। वह दोनों खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी पारेमोगी एवेन्यू 68 ए ओब्लास्ट में पढ़ाई करते हैं। दोनों वहीं पर हास्टल में रहते हैं। विनोद के मुताबिक बेटे ने बताया कि भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। जिस हास्टल में वह रहते हैं वहां यूपी के करीब 300 छात्र हैं। वह सभी सुरक्षित हैं। हालांकि, वह सभी जल्द से जल्द भारत आने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed