फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two youths who came out to see Tajiya died in accidents, five injured

Gonda News: ताजिये देखने निकले दो युवकों की हादसों में मौत, पांच घायल

Wed, 17 Jul 2024 10:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 17 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two youths who came out to see Tajiya died in accidents, five injured

विज्ञापन
बलरामपुर। ताजिया देखने निकले तीन बाइकों पर सवार दो युवकों की सड़क हादसों में मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्रीदत्तगंज के ग्राम चमरूपुर के मजरा सांवतडीह निवासी समीर ने बताया कि मंगलवार रात वह गांव के ही मोहम्मद युनूस (29) के साथ बाइक से ताजिया की जियारत करने बलरामपुर गए थे। साथ में अन्य बाइकों पर सवार गांव के करीब 15 लोग भी थे। बुधवार भोर बलरामपुर से घर लौटते समय उतरौला-बलरामपुर मार्ग के कपौव्वा पड़री गांव के पास उतरौला की ओर से आ रही एक बाइक की सड़क पर खड़े ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में युनूस की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक चला रहे मोहम्मद युनूस गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उतरौला सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख गोंडा रेफर कर दिया। गोंडा पहुंचाने पर चिकित्सकों ने यूनुस को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक युनूस के दो मासूम बेटे हैं। पत्नी दिलशदी गर्भवती हैं। हादसे में यूनुस की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। गांव में मातम पसरा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तुलसीपुर के गैड़हवा गांव निवासी नासिर ने बताया कि मंगलवार रात उनका बेटा निसार (17) साथियों के साथ बाइक से ताजिया देखने गया था। तभी गैसड़ी में बौद्ध परिपथ पर मटेहना पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। इसमें एक बाइक पर सवार निसार सहित सुलेमान (20) व अनीस (16) तथा दूसरी बाइक पर सवार सोनपुर निवासी अब्दुल रहीम (16), सादमा (14), आसमा (10) गंभीर रूप से घायल हो गईं। निसार की जिला मेमोरियल अस्पताल में मौत हो गई। जबकि पांच घायलों में से दो का मेमोरियल व तीन का बहराइच में इलाज चल रहा है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों तथा कार को कब्जे में ले लिया गया है। बाइक सवार लोग हेलमेट लगाए थे या नहीं, इस बारे में पता किया जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed