{"_id":"63ed2c3a0602c5a8710aa604","slug":"two-teachers-suspended-explanation-sought-from-17-gonda-news-c-13-1-89978-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: दो शिक्षक निलंबित, 17 से स्पष्टीकरण तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: दो शिक्षक निलंबित, 17 से स्पष्टीकरण तलब
Thu, 16 Feb 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Feb 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। परिषदीय स्कूलों की जांच में मिली कमियों के आधार पर दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। 17 अन्य शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अतिरिक्त निरीक्षण में बंद मिले दो स्कूलों के सभी कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी सियाराम वर्मा ने बताया कि विभिन्न तिथियों में स्कूलों की जांच की गई थी। इसके आधार पर प्राथमिक विद्यालय अरनहवा में तैनात सहायक अध्यापक मनेंद्र प्रताप सिंह व गनवरिया नवीन प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक सचिन कुमार को नियमित विद्यालय न आने के आरोप में निलंबित किया गया है। वहीं, बीएसए कल्पना देवी ने 11 फरवरी को हुए निरीक्षण में मिली कमियों के आधार पर 17 शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। प्राथमिक विद्यालय बहादुरगंज व प्राथमिक विद्यालय लालपुर तराई बंद मिलने पर सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। बीएसए ने बताया कि स्कूलों के संचालन में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभिलेखों का हुआ सत्यापन
बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जिले में निदेशालय से आए 13 अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन एडीएम न्यायिक डॉ. ज्योति गौतम व जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा ने किया। रिपोर्ट निदेशालय को भेजी गई है।