फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two miscreants shot in encounter, three arrested

Gonda News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Thu, 23 May 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 May 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants shot in encounter, three arrested
सीएचसी में भर्ती मुठभेड़ में पकडे गए आरोपी। - संवाद
पिकअप से 9 ड्रम तारकोल चुराकर भागे थे शातिरजख्मी हालत में गोंडा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती
विज्ञापन


नकदी, गहने, बाइक और तमंचा-कारतूस बरामद संवाद न्यूज एजेंसी

करनैलगंज/गोंडा। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइकसवार तीन बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से दो बदमाश जख्मी हो गए, जिनकाे गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से पुलिस ने लूट व चोरी के 1910 रुपये, सोने-चांदी के गहने, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। बदमाश पिकअप पर 9 ड्रम तारकोल चुराकर भागे थे। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपने पांच और साथियों के वारदात में शामिल रहने का खुलासा किया है।





पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि तरबगंज थाना क्षेत्र के देवरदा गांव निवासी संजीव कुमार तिवारी ने सूचना दी कि उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के परसपुर मार्ग के समीप सड़क बन रही है। यहां 9 ड्रम तारकोल एक पिकअप पर लादकर बदमाश फरार हो गए हैं। इसी सूचना पर एसओजी व करनैलगंज पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया गया। पुलिस टीम ने करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के बंदरेबाबा-चचरी मार्ग पर हरसहायपुरवा खजुरिया गांव के पास दो मोटर साइकिलों पर सवार बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों में से एक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन




जवाबी फायरिंग में गोली लगने से दो बदमाश मोटर साइकिल समेत सड़क पर गिए गए। तीनों को घेरकर दबोच लिया गया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम अमेठी जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी सलमान, लक्ष्मण व गाेरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के हगनागांव अलीगढ़ निवासी अरुण बताया। एसपी ने बताया कि सलमान के बाएं व लक्ष्मण के दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों का गोंडा मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया है। बताया कि सलमान पर अमेठी, लखनऊ, वाराणसी, बस्ती व गोंडा समेत आठ, लक्ष्मण पर गोंडा व बस्ती में पांच तथा अरुण के खिलाफ गोंडा में चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि अपने साथियों संग मिलकर 9 ड्रम तारकोल चोरी कर पिकअप से ले गए थे, जो उनके पांच साथी लेकर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




तीन गांवों में पहले भी कर चुके लूट और चोरी



पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र के लदईपट्टी रायपुर फकीर गांव पवन कुमार मिश्र और उनकी पत्नी की पिटाई कर घर के कमरे में बंद कर दिया था, पांच हजार रुपये नकदी व सोने चांदी के गहने लेकर फरार हो गए थे। इसी के बाद 15 मई की रात करनैलगंज के सूबेदार पुरवा के रहने वाले मोहम्मद नसीम के घर में घुसकर परिवार की आलिया बेगम व समीरुननिशा को मारपीट कर नकदी व गहनों की लूटपाट की थी। 19 मई को इटियाथोक थाना क्षेत्र के पंडित पुरवा में एक घर में घुसकर परिवार के लोगों को मारपीट कर सोने चांदी के गहने लूट ले गए थे।



तीन रेकी के बाद वारदात को अंजाम देते हैं बदमाश



पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अमेठी के बदमाशों ने बताया कि उनका संगठित गिराेह है, जाे गैर जिलों में पहुंचकर गांवों में पहले तीन दिनों तक रेकी करता है। जिस घर में उन्हें लूटपाट करनी होती है, उसमें कितने सदस्य हैं, कब घर से बाहर जाते हैं और किस समय उनकी वापस होती है। इस पर पूरी नजर रखने के बाद गिराेह के सदस्य घरों में धावा बोलकर लूटपाट करते हैं।




तीन साल पहले भी यहीं हुई थी मुठभेड़, सहम गए थे ग्रामीण



करनैलगंज के हरसहाय पुरवा के पास तीन साल पहले करनैलगंज के नमो गुप्ता अपहरण कांड में चार करोड़ की फिरौती मांगने वाले अभियुक्तों के साथ पुलिस का एनकाउंटर हुआ था। उस समय भी गोलियों की तड़तड़ाहट से ग्रामीण सहम गए थे। ठीक उसी तरह बुधवार की आधी रात एक फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से हरसहाय पुरवा के ग्रामवासी सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed