{"_id":"cae9646075c53f4130ac6e999767ee61","slug":"two-imitators-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नकलचियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो नकलचियों को पकड़ा
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस के सचल दस्ते ने दो नकलचियों को दबोच लिया है। यूपी बोर्ड परीक्षा के दोनों पालियों में 1620 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया है। दोनों पालियों में 16 हजार 846 के सापेक्ष 15 हजार 226 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया है।
डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने शनिवार को बताया कि दूसरी पाली में सामान्य हिंदी के द्वितीय प्रश्नपत्र के दौरान किसान इंटर कॉलेज गनेशपुर धवाई व राजकीय इंटर कॉलेज गैसड़ी में एक-एक नकलची को पकड़ा गया है।
डीआईओएस के सचल दस्ते ने किसान इंटर कॉलेज में मनीषा भारती व राजकीय इंटर कॉलेज में लक्ष्मण यादव को नकल करते हुए पकड़ा है।
नकलविहीन परीक्षा कराने के सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों व कक्ष निरीक्षकों को कड़ा निर्देश जारी किया गया है। केंद्रों पर सामूहिक नकल कराते व अव्यवस्था पाए जाने पर भविष्य में डिबार करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि प्रथम पाली हाईस्कूल कॉमर्स विषय में 29 के सापेक्ष 27, इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र के प्रथम प्रश्नपत्र में 1281 के सापेक्ष 1172 और द्वितीय पाली में सामान्य हिन्दी के द्वितीय प्रश्नपत्र में 15 हजार 536 के सापेक्ष 14 हजार 27 ने एग्जाम दिया है।
प्रथम पाली में हाई स्कूल के दो, इंटर के 109 और द्वितीय पाली में 1509 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया है।