{"_id":"573df0844f1c1b9857ac748a","slug":"two-headmaster-suspended-10-teachers-salary-withheld","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हेडमास्टर निलंबित, 10 शिक्षकों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हेडमास्टर निलंबित, 10 शिक्षकों का वेतन रोका
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 19 May 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
शिक्षिका
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से लापता दो हेडमास्टरों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं कार्य में लापरवाही बरतने पर 10 शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। एसडीएम समेत विभागीय अफसरों के निरीक्षण में शिक्षकों की लापरवाही उजागर होने पर बेसिक शिक्षा महकमे ने कार्रवाई की है।
बीएसए अरुण कुमार ने गुरुवार को बताया कि एसडीएम तुलसीपुर केएन गुप्ता ने डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर 10 मार्च को पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान खामियां मिलने पर शिक्षिका निधि जायसवाल व कुसुमलता का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया गया है। अभिभावकों की शिकायत पर प्राथमिक विद्यालय रमवापुर की हेडमास्टर विन्नो देवी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
ड शिक्षाधिकारी तुलसीपुर की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा गुलरिहा की शिक्षिका रीना रानी व प्राथमिक विद्यालय सेमरा गुलरिहा की शिक्षिका हिमानी सिंह का वेतन रोक दिया गया है।
हेडमास्टर अतवारी प्रसाद से स्कूल से नदारद रहने का कारण पूंछा गया था, लेकिन वह जवाब नहीं दे सके। इससे हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। बीईओ तुलसीपुर शिवमंगल वर्मा को 10 दिन में इन शिक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
शिवपुरा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमुनी के शिक्षक राकेश कुुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय शिवानगर के शिक्षक अरविंद कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकटवा पतझी के शिक्षक सत्य प्रकाश व विजय पाल और प्राथमिक विद्यालय लालपुर फगुइया के हेडमास्टर सौरभ शुक्ला व शिक्षक कृष्ण कुमार औचक निरीक्षण के दौरान स्कूल से बिना सूचना के गायब मिले।
इस पर अग्रिम आदेश तक इनका भी वेतन रोक दिया गया है। बीईओ शिवपुरा राम जनक वर्मा से बीएसए ने इन शिक्षकों के खिलाफ जांच कर 10 दिन में रिपोर्ट तलब की है।