फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two children die from diariya, three serious

डायरिया से दो बच्चों की मौत, तीन गंभीर

Sun, 04 Oct 2015 11:18 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Oct 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के भंगहा कला गांव में उल्टी-दस्त के चलते एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई तथा तीन गंभीर रूप से बीमार हैं। बीमार बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। वहीं, गांव में चार अन्य लोग भी उल्टी-दस्त से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


इन लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। सीएमओ का कहना है कि बच्चों की मौत विषाक्त भोजन खाने से हुई है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। बीमारी पर रोकथाम करने के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तुलसीपुर थाना क्षेत्र के भंगहा कला गांव निवासी गिरधारीलाल गुप्ता ने बताया कि शनिवार की रात उसके बच्चे विशाल (1), महिमा (3), ममता (4),  रूमन (8) तथा सुमन (10) ने उड़द की दाल व चावल खाया था। इसके बाद सभी बच्चों ने दूध भी पिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात अचानक सभी बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। इसके थोड़ी देर बाद विशाल तथा महिमा की घर पर ही मौत हो गई। रूमन, सुमन तथा ममता को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। इसी

गांव में जमुुना का बेटा पप्पू (3), सावित्री (35), बाबूलाल की पुत्री गुड़िया (3) तथा रामचंद्र के पुत्र धर्मेंद्र (3) को भी उल्टी-दस्त से पीड़ित होने पर सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद सभी पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने बताया कि बीमार लोगों में फूड पॉयजनिंग के लक्षण दिख रहे हैं। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। बीमारी के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। पीड़ितों की हालत में इलाज के बाद सुधार आया है। बीमारी पर रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed