{"_id":"5c81502bbdec22144c191911","slug":"tulsipur-nagar-panchayat-got-7th-rank-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में तुलसीपुर नगर को मिला प्रदेश में सातवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में तुलसीपुर नगर को मिला प्रदेश में सातवां स्थान
Thu, 07 Mar 2019 10:38 PM IST
रमेश रमेश
amar ujala
amar ujala
Published by: रमेश रमेश
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में तुलसीपुर नगर को देवीपाटन मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि प्रदेश में तुलसीपुर नगर को सातवां स्थान और नार्थ जोन के छह प्रदेशों में दसवां स्थान मिला है। शासन स्तर से जारी स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में बेहतर स्थान अर्जित कर तुलसीपुर नगर ने नाम रोशन किया है।
नगर के लोगों ने शासन के निर्णय पर खुशी जताई है।
नगर पंचायत तुलसीपुर के ईओ अनिल कुुमार ने बताया कि शासन स्तर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैंकिंग जारी कर दी गई है। देवीपाटन मंडल में तुलसीपुर नगर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। नगर पालिका परिषद बलरामपुर की रैंक 96वीं, उतरौला की 164वीं तथा नगर पंचायत पचपेड़वा की रैंक 222वीं है।
जिले के तीन अन्य नगर स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में तुलसीपुर नगर से काफी पीछे हैं। देश के नार्थ जोन के पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड सहित छह प्रदेशों के 1013 नगरों को स्वच्छता सर्वेक्षण में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में तुलसीपुर नगर को स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में सातवां जबकि नार्थ जोन में दसवां स्थान प्राप्त हुआ है। नगरवासी अरुण गुप्ता, सतपाल गौतम, बृजेश, प्रमोद, भूपेंद्र, दुर्गा आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पंचायत के ईओ, अध्यक्ष कहकशा फिरोज, पूर्व अध्यक्ष पप्पू फिरोज समेत अफसरों व कर्मियों को बधाई दी है।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला तथा नगर पंचायत पचपेड़वा के ईओ को भी नगरों को स्वच्छ बनाने का निर्देश दिया गया है। अफसरों व कर्मियों की लापरवाही के चलते ही जिले के तीन अन्य नगर स्वच्छता सर्वेक्षण की रैकिंग में फिसड्डी साबित हुए हैं।