{"_id":"663631302d188f5a050a784d250029fb","slug":"tulsipur-and-jamnaha-market-will-become-a-powerhouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुलसीपुर व जमुनहाबाजार में बनेगा बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुलसीपुर व जमुनहाबाजार में बनेगा बिजलीघर
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिपीठ देवीपाटन धाम तुलसीपुर के साथ ही श्रावस्ती के जमुनहा बाजार में 132 केवी बिजलीघर के निर्माण को हर हाल में स्वीकृति दिलाकर इसका काम कराया जाएगा। ताकि क्षेत्र के लोगों को सुचारु बिजली मिल सके और जो नए बिजलीघर जमुनहाबाजार इलाके में बन रहे हैं, उनको इसी 132 केवी बिजलीघर से जोड़कर चलाया जा सके।
गुरुवार को मंडल के चार जिलों से आए बिजली अभियंताओं से यह बातें मुख्यमंत्री के ऊर्जा सलाहकार कृपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने बताया कि श्रावस्ती के जमुनहाबाजार में लोगों को जो बिजली इस समय मिल रही है, उसकी लाइन करीब 70 किलोमीटर दूर से आती है, जिसके कारण इलाकाई लोगों को बिजली की ट्रिपिंग सहित अन्य समस्याओं से जूझना पड़ता है।
गुरुवार को इस संबंध में श्रावस्ती के अभियंताओं से पूछे जाने पर उन्हें इसका पता चला। इसके लिए जमुनहाबाजार में 132 केवी के नए बिजलीघर को बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर इसे पास करवाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, शक्तिपीठ धाम तुलसीपुर में 132 केवी के नए बिजलीघर का जो प्रपोजल पाइप लाइन में पड़ा है, उसे भी स्वीकृति दिलाकर इसका काम चालू कराया जाएगा।
ऊर्जा सलाहकार ने बताया कि आने वाले दिनों में सूबे का कोई भी बिजलीघर ऐसा नहीं होगा, जो बिजली के दो अल्टरनेट स्रोतों से कनेक्ट न हो।
प्रत्येक बिजलीघर पर एक नए जेई की तैनाती होगी, जो वहां की व्यवस्थाओं पर नजर रखेगा। वहीं, अगले 6 महीनों में बिजली के जो मीटर लोगों के घरों में लगे हैं, उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।