{"_id":"574dd5ea4f1c1b0e76109825","slug":"truck-operators-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ऑपरेटरों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ऑपरेटरों ने लगाया जाम
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 31 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाते ट्रक ऑपरेटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज क्षेत्र के गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर राजासगरा के पास ट्रक ऑपरेटरों ने प्रशासन पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मंगलवार को राजमार्ग जाम कर दिया। इस दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस बीच कड़ी धूप व उमस में राहगीर परेशान रहे। करीब ढाई घंटे तक जाम लगाने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को ज्ञापन देकर जाम समाप्त किया गया ।
जाम लगा रहे आक्रोशित ट्रक ऑपरेटरों ने 26 मई को मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित कर ट्रकों से हो रही अवैध वसूली की शिकायत करते हुए इसे रुकवाने की मांग की थी। उन्होंने व्यवस्था में सुधार न होने पर 31 मई को गोंडा-फैजाबाद मार्ग जाम करने की चेतावनी दी थी।
ऑपरेटरों ने बताया कि अवैध वसूली पूर्ववत जारी है। शिकायत के बावजूद कोई करवाई नहीं हो रही है, जिससे आजिज ऑपरेटरों ने मंगलवार को रास्ता जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा परिवहन मंत्री याशिर शाह पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। ट्रक ऑपरेटर धीरेंद्र सिंह समेत कई ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि सरकार आरटीओ के माध्यम से 30 हजार रुपये प्रति माह प्रति ट्रक वसूला जाता है। ल
विज्ञापन
गभग ढाई घंटे के जाम के दौरान दोनों तरफ 4-4 किमी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम लंबा खिंचतेे देख प्रशासन ने नवाबगंज से तरबगंज तथा दर्जीकुआं से मनकापुर होते हुए रूट डायवर्जन कर दिया। ये बात और रही कि जाम स्थल तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचा।
इस दौरान जाम में फंसे राहगीर गर्मी व उमस से परेशान रहे। कई लोगों ने 100 नंबर पर फोन भी मिलाया, किंतु उन्हें राहत नहीं मिली। अंतत: जाम में फंसे लोगों की दुश्वारियों को देखते हुए चौकी इंचार्ज उदयराज निषाद व उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार अग्निहोत्री के अनुरोध पर व्यवस्था में सुधार करने के लिए एक सप्ताह का समय देकर जाम खत्म कर दिया गया। इस मौके पर सतेंद्र सिंह, मोनू सिंह, सनोज सिंह, रमेश, अजय, अशोक सिंह, दया शंकर सिंह, विनोद सिंह, प्रेम, महादेव, मनीष आदि मौजूद रहे।