{"_id":"67aa41382217fd260a0051ee","slug":"troubled-by-debt-and-illness-married-woman-commits-suicide-gonda-news-c-100-1-gon1003-132417-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कर्ज व बीमारी से परेशान विवाहिता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कर्ज व बीमारी से परेशान विवाहिता ने दी जान
Mon, 10 Feb 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली इलाके में रविवार देर रात चंदवतपुर गांव निवासी सुनीता (30) ने झरोखे में डंडा फंसाकर फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस की जांच में पता चला कि वह समूह से 90 हजार रुपये लेकर खर्च करने के बाद चुका नहीं पा रहीं थीं। कई महीनों से बीमार भी चल रही थीं।
गांव निवासी सुखराम अपनी पत्नी सुनीता, चार बेटियाें व बेटे के साथ मजदूरी कर भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी पत्नी सुनीता समूह चलाती थीं। सुखराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी ने दो बार में 90 हजार रुपये लेकर खर्च कर लिए थे। बीमारी के चलते इलाज चल रहा था। देर रात बच्चों के साथ कमरे में सोई हुई थीं।
वहीं, सुखराम बाहर के टिनशेड में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे उनकी बड़ी बेटी उठी तो सुनीता बैठी हुईं थीं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुनीता ने बेटी को डांटकर सुला दिया। इसके बाद कमरे में दीवार के झरोखे में डंडा फंसाकर फंदे से लटक गईं। सुबह बेटी ने मां को लटका देखकर पिता सुखराम को जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को फंदे से उतारकर पति व बेटियों से पूछताछ की गई है। बीमारी व कर्ज से परेशान होकर मौत को गले लगाने की बात सामने आई है। जांच की जा रही है।