फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tripura West MP reached to Durjanpur

मोदी सरकार ने देश के माथे के कलंक को धोने का काम किया: प्रतिमा भौमिक

Sat, 26 Sep 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tripura West MP reached to Durjanpur
गोंडा में सांसद प्रतिमा भौमिक। - फोटो : GONDA
तरबगंज गोंडा। मोदी सरकार ने आजादी के बाद से लगे देश के माथे पर कलंक धोने का काम किया है। धारा 370 व राम जन्मभूमि जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार के निर्णय ऐतिहासिक हैं। यह बातें त्रिपुरा बेस्ट की भाजपा सांसद प्रतिमा भौमिक ने दुर्जनपुर घाट कस्बे में एक स्थानीय भाजपा नेता के घर पर औपचारिक भेंट के दौरान कहीं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा की त्रिपुरा बेस्ट सीट से सांसद प्रतिमा भौमिक अपने दो दिवसीय प्रवास पर अयोध्या आई थीं। रामलला के दर्शन करने के बाद वह अपने एक पूर्व में सहयोगी रहे स्थानीय वरिष्ठ भाजपा नेता कीर्तिवर्धन सिंह प्रिंस के घर दुर्जनपुर घाट आईं जहां लोगों ने परंपरागत ढंग से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की विशेष पूर्वोत्तर राज्यों के सांसद समूह का महिला प्रतिनिधि करती हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य दिलाने के लिए संकल्पित है। कोविड-19 के दौरान देश संकट में था फिर भी आपदा में अवसर को तलाशते हुए रोजगार सृजन की प्रक्रिया शुरू की गई। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार विकास की गति को बढ़ाने में लगे हैं। पूर्वोत्तर के विकास पर कहा कि पिछले 6 सालों में त्रिपुरा को छह ट्रेनों की सौगात मिली है। त्रिपुरा में अब सरकार ने किसानों से धान और लकड़ी की खरीददारी का काम शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed