फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Treatment is going on in AYUSH wing with outside medicines.

Gonda News: बाहर की दवाओं से चल रहा आयुष विंग में उपचार

Thu, 14 Sep 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Treatment is going on in AYUSH wing with outside medicines.
 गोंडा में सीएमओ कार्यालय आधीन आयुष विंग में लिखी गई बाहर के दवाओं की पर्ची।
गोंडा। आपको दमा के लक्षण लग रहे हैं, पहले एक सप्ताह की दवाई अस्पताल के बाहर न्यू जनता मेडिकल स्टोर से ले लो। वहां डॉक्टर साहब के इस नंबर पर बात करवा देना। ये बातें स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के आयुष विंग में बैठे यूनानी डॉक्टर के सहयोगी ने मरीज विश्वनाथ से कहीं। यहीं नहीं लगभग सभी मरीजों के हाथों में बाहर से दवाएं खरीदने के लिए दी गई एक छोटी पर्ची दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

शासन ने भले ही नोडल नामित कर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी बढ़ा दी हो, लेकिन व्यवस्थाएं तनिक भी नहीं सुधरी। मेडिकल कॉलेज के आयुष विंग के लिए लाखों का बजट होने के बावजूद दवाओं का टोटा बताकर बाहर से महंगी दवाएं लिखी जा रही हैं। कौड़िया बाजार के उसरैना निवासी विश्वनाथ (40) अपना उपचार कराने सीएमओ कार्यालय के पीछे बने आयुष विंग में पहुंचे। जहां बैठे यूनानी चिकित्सक डॉ. वसीम ने देखकर साथ बैठे सहयोगी को दवा लिखने को कहा। सहयोगी ने दमा की बीमारी बातते हुए एक छोटी पर्ची पर दवा के साथ मेडिकल स्टोर का नाम व डॉक्टर का मोबाइल नंबर पकड़ा दिया। बोला कि अस्पताल के सामने जाकर डॉक्टर साहब से बात करवा दीजिए।
विज्ञापन

यही हाल मनकापुर के राजकुमार (35) के साथ भी हुआ। उन्हें भी उपचार के बाद बाहर से दवाएं मंगाने के लिए लिखी गईं। वहीं, इस संदर्भ में यूनानी चिकित्सक डॉ. वसीम खान का कहना है कि अस्पताल में यूनानी व आयुष की दवाओं का टोटा है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि सभी चिकित्सकों को बाहर से दवा लिखने को मना किया गया है। बाहर के दवा लिखने के मामले पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed