{"_id":"6495daae769ea5f3ee045004","slug":"travel-to-prayagraj-and-varanasi-will-be-easy-from-gonda-gonda-news-c-13-1-303054-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा से आसान होगा प्रयागराज व वाराणसी का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा से आसान होगा प्रयागराज व वाराणसी का सफर
Fri, 23 Jun 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें संगमनगरी प्रयागराज व काशी (वाराणसी) जाने में आसानी हो जाएगी। झिलाही से टिकरी रेलवे स्टेशन के बीच बाईपास लाइन बिछाने पर रेल मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। इसके लिए बाईपास एवं मनकापुर से नयाघाट (अयोध्या) तक ट्रैक के दोहरीकरण के लिए पूर्वोत्तर रेलवे सर्वेक्षण करेगा। इसके लिए छह करोड़ 38 लाख रुपये बजट जारी हुआ है।
बाईपास लाइन बन जाने से जनपद के करीब 45 लाख लोगों को गोंडा से प्रयागराज व वाराणसी के लिए सीधी ट्रेन का लाभ मिलेगा। अभी तक गोंडा से चलकर ट्रेन मनकापुर में 45 मिनट रुकती है। जहां ट्रेन के लोको (इंजन) की साइड बदली जाती है। बाईपास बन जाने से न सिर्फ समय बचेगा बल्कि जनपदवासियों की गोंडा से प्रयागराज के बीच ट्रेन चलाने की मांग भी पूरी हो जाएगी। फाइनल सर्वेक्षण का बजट मिलने एवं टेंडर की प्रक्रिया जारी होने से लोगों की उम्मीद पूरी होती दिख रही है।
इसी क्रम में मनकापुर से नया घाट (अयोध्या) के बीच ट्रैक का दोहरीकरण होने से जनपदवासियों को लाभ मिलेगा। ट्रैक का दोहरीकरण होने से मनकापुर से अयोध्या, अकबरपुर, जौनपुर, प्रयागराज व वाराणसी के लिए ट्रेनों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी तक मनकापुर स्टेशन से मात्र एक-एक ट्रेन प्रयागराज व वाराणसी के लिए चलती है। आने वाले दिनों में मनकापुर रेलवे स्टेशन का महत्व भी काफी बढ़ जाएगा। यह स्टेशन लखनऊ के बादशाहनगर स्टेशन की तरह हो जाएगा। इससे लोगों को यात्रा की सुविधा तो मिलेगी ही साथ में रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
बाईपास लाइन झिलाही से टिकरी स्टेशन के बीच बनाई जाएगी। जिससे गोंडा रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें मनकापुर रेलवे स्टेशन न होकर सीधे अयोध्या के लिए निकल जाएंगी। इससे झिलाही व टिकरी रेलवे स्टेशन का भी विस्तार हो जाएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। झिलाही रेलवे स्टेशन के अंतर्गत 20 से अधिक ग्राम पंचायतों की करीब 25 हजार आबादी को सीधे फायदा मिलेगा। इसी तरह टिकरी रेलवे स्टेशन के नजदीक के गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने बताया कि बाईपास लाइन के साथ ही मनकापुर से नया घाट (अयोध्या) के बीच ट्रैक का दोहरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए फाइनल सर्वेक्षण का बजट जारी किया गया है। इसका टेंडर भी हो चुका है।