{"_id":"5d6569688ebc3e01366293d5","slug":"train-will-run-till-lakhimpur-kheri-via-sitapur-gonda-news-lko4783723121","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी तक चलेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी तक चलेगी ट्रेन
विज्ञापन
गोंडा। स्थानीय रेलवे स्टेशन से गोमतीनगर होते हुए सीतापुर तक जाने वाली ट्रेन का विस्तार कर दिया गया है। यह अब सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी तक जाएगी जिसका शुभारंभ बुधवार को रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी लखीमपुर में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
देवीपाटन मंडल मुख्यालय स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन से लखीमपुर के लिए एक वर्ष से कोई ट्रेन सेवा नहीं थी। इसके पहले छोटी लाइन से मैलानी होते हुए लखीमपुर तक ट्रेन चलती थी लेकिन छोटी लाइन बंद होने के बाद यह सेवा समाप्त हो गई।
छोटी लाइन को बड़ी लाइन में तब्दील करने के बाद अब बुधवार को सीतापुर बाया लखीमपुर खीरी के लिए नव निर्मित बड़ी लाइन का शुभारंभ हो रहा है जिस एक जोड़ी ट्रेन सेवा संचालित होंगी। बुधवार को लखीमपुर खीरी में रेल राज्यमंत्री सुरेश सी अंगड़ी नवनिर्मित लाइन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर ट्रेन सेवा का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
यह ट्रेन गोंडा से भोर में साढ़े तीन बजे गोमतीनगर, सीतापुर होते हुए साढ़े 11 बजे लखीमपुर खीरी पहुंचेगी। पुन: लखीमपुर से शाम छह बजकर 20 मिनट पर सीतापुर होते हुए गोमतीनगर व गोंडा के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ट्रेन संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।