फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   train running

गोंडा से होकर गुजरेंगी आठ जोड़ी ट्रेनें

Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
train running
train running - फोटो : GONDA
गोंडा। रेल मंत्रालय की ओर से 1 जून से स्पेशल ट्रेनों संचालन शुरू किया जाएगा। जिसमें गोंडा से 8 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें का आवागमन होगा। रेलवे स्टेशन पर खानपान की दुकानें भी खोली जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार से जो भी यात्री स्पेशल ट्रेन से यात्रा करेंगे उन्हें डेढ़ घंटा पहले स्टेशन पर पहुंचना पड़ेगा। इस स्पेशल ट्रेनें में कंफर्म टिकट ही मिलेगा। रविवार को आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में रेलवे के सभी विभागों की बैठक का रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में सभी पहलुओं पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ट्रेनों में यात्रियों की बोर्डिंग व डिबोर्डिंग करानी है। क्या-क्या सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर रोड मैप तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार, आरपीएफ कोतवाल प्रवीण कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष राणा राजेश कुमार सिंह, डीसीआई विशाल श्रीवास्तव, स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार, आरपीएफ सीआईबी के सुग्रीव कुमार सहित अन्य लोगों भी उपस्थित थे।
गोंडा से रोजाना आने व जाने वाली ट्रेनों में वैशाली सुपर फास्ट (02553 व 02554), गोररखधाम सुपर फास्ट (02555 व 02556), लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट, (02541 व 02542), कुशीनगर एक्सप्रेस (01016 व 01015), सत्याग्रह एक्सप्रेस (05273 व 05274) है।

जबकि शहीद एक्सप्रेस (04673 व 04674), बांद्रा से गोरखपुर एक्सप्रेस (09037 व 09038) व बांद्रा से मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (09039 व 09040) ट्रेनें जो कि सप्ताह में 4 व 3 दिन चलेंगी। इन सभी ट्रेनों का गोंडा रेलवे स्टेशन पर आने व जाने के समय 22 मार्च से पूर्व जो टाइम टेबल था वही है। केवल उक्त ट्रेनों के नंबर में पहले 2 व 1 अंक को हटाकर 0 अंक लगा दिया गया है। क्योंकि यह सभी स्पेशल ट्रेनें बनकर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed