{"_id":"62ae1d5fb56ec00fe3091b06","slug":"train-gonda-news-lko635804763","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक से उतरा मालगाड़ी का चक्का, चार घंटे सेंटिंग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक से उतरा मालगाड़ी का चक्का, चार घंटे सेंटिंग बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रेलवे यार्ड में शंटिंग के समय मालगाड़ी का एक चक्का ट्रैक से उतर गया। इससे करीब चार घंटे शंटिंग का काम बाधित रहा। हालांकि अन्य ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
शनिवार की दोपहर रेलवे यार्ड में एक मालगाड़ी के इंजन का चक्का ट्रैक से उतर गया, जिसे घंटों मशक्कत के बाद ट्रैक पर लाया जा सका। चक्का उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों ने दुर्घटना सहायता यान ट्रेन को मौके पर भेजा। काफी मशक्कत के बाद करीब चार घंटे में उतरे हुए इंजन का पहिया दोबारा ट्रैक पर लाया जा सका। इस दौरान यार्ड में मालगाड़ियों की शंटिंग का काम बाधित रहा। जबकि यात्री ट्रेनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
आज भी निरस्त रहीं 35 ट्रेनें
अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के कारण जिन 35 ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई गई थी, उनका संचालन शनिवार को भी नहीं हो सका। शनिवार को निरस्त ट्रेनों में लखनऊ से पाटलिपुत्र, बरौनी से लखनऊ, बरौनी से नई दिल्ली, कटिहार से अमृतसर, सहरसा से नई दिल्ली, जयनगर से अमृतसर, बरौनी से बांद्रा टर्मिनल व रक्सौल से आनंद विहार के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि आंदोलन के चलते प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाई है। जल्द ही सेवाएं बहाल होने की संभावना है।