{"_id":"621e5951539a38770f2ef901","slug":"train-death-gonda-news-lko619967543","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंझरी (गोंडा)। बहराइच रोड स्थित मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग से 200 मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की देररात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक अपने घर से नाराज होकर निकला था। मंगलवार की सुबह उसका शव रेल ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। एक अन्य युवक की नवाबगंज में भी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
गोंडा के बहराइच रोड स्थित मिश्रौलिया रेलवे क्रॉसिंग से 200 मीटर की दूरी पर स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की देर रात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रेल ट्रैक की चेकिंग में निकले ट्रैकमैन ने शव पड़ा देखा तो आरपीएफ को सूचना दी। आरपीएफ की सूचना पर पहुंची मिश्रौलिया पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शव के पास ही ट्रैक के बीच युवक का मोबाइल फोन टूटा मिला। मोबाइल फोन में मिले सिम के सहारे पुलिस ने युवक की पहचान कोतवाली नगर क्षेत्र के रुद्रपुर विसेन गांव निवासी हिमांशु सिंह (20) पुत्र देवेंद्र प्रताप सिंह के रूप में कराई।
हिमांशु की मौत की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। चौकी प्रभारी मिश्रौलिया अवध बिहारी चौबे ने बताया कि हिमांशु अपने माता पिता इकलौता बेटा था। किसी बात पर घर से गुस्सा होकर सोमवार की रात निकला था। मंगलवार की सुबह उसका शव रेल ट्रैक के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन
उधर, दूसरी घटना में थाना नवाबगंज क्षेत्र के कटी तिराहे के पास मनकापुर-अयोध्या रेल ट्रैक पर मंगलवार की सुबह तकरीबन 10 बजे एक 38 वर्षीय अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।