फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Trade union officials staged a sit-in

ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने दिया धरना

Thu, 26 Nov 2020 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Trade union officials staged a sit-in
गोंडा। ट्रेड यूनियनों की आयोजन समिति के तत्वावधान में 26 नवंबर को पूरे भारत में आम हड़ताल के समर्थन में उप श्रमायुक्त कार्यालय देवीपाटन मंडल पर धरना किया गया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कामरेड मीनाक्षी खरे, सुकई भारती, अमेरिका यादव व संचालन कामरेड कौशलेंद्र पांडेय ने किया। धरने को कामरेड सत्यनारायण त्रिपाठी, रामरंग चौबे, ईश्वर शरण शुक्ल, रानी देवी पाल, जयनारायण शुक्ल, खगेंद्र जनवादी, मुरलीधर मिश्र, सत्यप्रकाश पांडेय, आद्या प्रसाद, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, हरिओम श्रीवास्तव, गंगाराम भारती आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित को सौंपा गया। इसमें आयकर न देने वाले सभी परिवारों को 7500 रुपये छह माह तक देने, सभी जरूरतमंदों को छह माह तक दस किलोग्राम अनाज मुफ्त में देने, मनरेगा के तहत दो सौ दिन का काम व छह सौ रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने, सभी किसान व मजदूर विरोधी कानून वापस लेने समेत अन्य मांगें की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में एटक, सीआईटीयू से जुड़े उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन, अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ, पूर्वांचल चीनी मिल, उत्तर प्रदेश भवन निर्माण सभा, रेलवे ठेका मजदूर यूनियन, पीडब्ल्यूडी, बिजली, आशा कर्मचारी यूनियन सहित अन्य संगठन शामिल रहे। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन जिला संयोजक कमेटी गोंडा ने भी हड़ताल का समर्थन किया।

हड़ताल में ममता तिवारी, निर्मला तिवारी, रामगोविंद मिश्र, सलमा परवीन, सुरेश कनौजिया, गजेंद्र पांडेय, लक्ष्मण प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, पूनम शुक्ला, कलावती, बबलू, प्रदीप वाल्मीकि, प्रमिला, अर्चना, स्वामीनाथ, सहदेव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed