फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tractor-trolley hits HT line, six people burnt

Gonda News: एचटी लाइन की चपेट में आई ट्रैक्टर-ट्राॅली, छह लोग झुलसे

Sat, 30 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley hits HT line, six people burnt
गोंडा। गणेश प्रतिमा विसर्जन करके शुक्रवार देर शाम लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राॅली मसकनवां बाजार के एक मैरिज हाॅल के पास एचटी लाइन के तार से छू गई। ट्राॅली में लगी लोहे की रॉड पर कपड़ा बंधा होने से पूरी तरह करंट नहीं उतरा। मगर ट्राॅली में सवार पर छह लोग मामूली रूप से झुलस गए। निजी अस्पताल में सभी का इलाज कराया गया।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के रानीजोत पंचमपुरवा गांव के दयाराम ने बताया कि शुक्रवार शाम गांव के लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली से पिपरही घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए थे। लौटते समय मसकनवा बाजार में एक मैरिज हाॅल के पास पहुंचे थे तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली में लगी लोहे की रॉड ऊपर एचटी लाइन के तार की चपेट में आ गई। हालांकि लोहे की रॉड पर बंधे कपड़े की वजह से करंट पूरी तरह से ट्राली में नहीं उतरा। मगर कपड़े में आग लग गई। करंट की चपेट में आने से गांव के अनीश मौर्या, अमित, रामकिशोर, मुकेश, आशीष व बबलू झुलस गए। सभी का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया है। मसकनवां उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित पटेल ने बताया कि एचटी लाइन का तार नीचे लटक रहा है, उसे शीघ्र ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed