फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   tongue cut, strangled to death

Gonda News: जुबान काटी, गला घोंटकर मार डाला

Thu, 22 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
tongue cut, strangled to death
मुनीजर की फाइल फोटो
खरगूपुर थाना क्षेत्र के सुसगवां निवासी मुनीजर वर्मा का ईंट-भट्ठे के पास मिला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खरगूपुर (गोंडा)। चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति की हत्यारों ने निर्मम हत्या कर दी। पहले धारदार हथियार से उसकी जुबान काटी और फिर गमछे से गला घोंट दिया। बृहस्पतिवार सुबह खरगूपुर थाना क्षेत्र के सुसगवां गांव के ईंट-भठ्टे के पास शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पृथ्वीनाथ-आर्यनगर मार्ग पर स्थित सुसगवां गांव निवासी जयकुमारी ने बताया कि उसके पति मुनीजर वर्मा (50) थाना क्षेत्र के बैदौरा बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं। हर रोज की तरह वह बुधवार की सुबह भी बेटे पवन कुमार के साथ ढाबे पर गए थे।
विज्ञापन

देर शाम तकरीबन सात बजे दुकान बंद करने के बाद वह बाइक से बेटे को छोड़ने घर आए थे। बेटे को छोड़ने के बाद ढाबे का सामान खरीदने पृथ्वीनाथ चौराहे गए थे। मगर देर रात तक वापस घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर कॉल की गई तो पता चला कि मोबाइल घर पर ही छूट गया। परिवार के लोगों ने देर रात तक उनकी काफी तलाश की मगर पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मुनीजर का शव पृथ्वीनाथ-आर्यनगर मार्ग पर एक ईंट-भट्ठे के पास पड़ा मिला। मुनीजर का गमछे से गला कसा हुआ था, हत्यारों ने उसकी जुबान भी धारदार हथियार से काट दी। शव से कुछ दूरी पर ही उसकी बाइक पड़ी थी। हत्यारों ने बाइक भी तोड़ दी थी। गांव के लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों से शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान मुनीजर के रूप में हुई। जयकुमारी ने बताया कि उसके पति की गांव में किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। थाने के उपनिरीक्षक अखिलेश यादव ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है,जांच की जा रही है।


पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
खरगूपुर थाना क्षेत्र के सुसगवां गांव (कौवा पुरवा) निवासी मुनीजर वर्मा की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिवार में मुनीजर की पत्नी जय कुमारी (48), सबसे बड़ी बेटी कुमकुम (17), बेटा पवन कुमार (15), बेटी सुधा (12), विमला (8), बेटा विजय (4) हैं। मुनीजर की हत्या से पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार की जिम्मेदारी मुनीजर पर ही थी। वह चाय के ढाबे से परिवार का खर्च चलाता था। मुनीजर की पत्नी जय कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed