{"_id":"6512ac8c950bf6b7c2493cf9feb59f49","slug":"to-be-on-negligence-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही करने पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को बेहतर व निष्पक्ष तरीके से निपटाने के लिए जिला प्रशासन अपने कर्मचारियों को मतदान से लेकर मतगणना कराने तक के काम में निपुण करने में लगा है। रविवार को भी 200 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि चुनाव में लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रथम चरण के करनैलगंज क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नौ अक्टूबर को मतदान होना है। इसी तरह से 13 अक्टूबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। एक नवंबर को सभी पदों व क्षेत्रों में मतगणना का कार्य जिला प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती है।
जिला प्रशासन इसके लिए पहले से ही तैयारी पूरी कर रहा है। कर्मचारियों को चुनाव पूरा कराने के लिए पारंगत किया जा रहा है।
इसके लिए मंडी समिति में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को सीडीओ जयंत कुमार दीक्षित, परियोजना अधिकारी नेडा अजय कुमार आदि अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के बाबत कई स्तर की जानकारी दी।
विज्ञापन
करीब 200 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इस बाबत जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण पूरा कराने का कार्य अंतिम दौर में है।