फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tiranga Yatra from city to village

Gonda News: शहर से गांव तक निकली तिरंगा यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 14 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra from city to village
 एलबीएस चौराहे पास तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते एसपी विनीत जायसवाल व अन्य। स्रोत: पुलिस मीडिया
गोंडा। ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी। जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी... गीत गुनगुनाते हुए बृहस्पतिवार को शहर की सड़कों पर पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। अंबेडकर चौराहे से गुरुनानक चौराहे के रास्ते नगर कोतवाली तक तिरंगा यात्रा में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एसपी विनीत जायसवाल ने किया। इस दौरान नगरवासियों ने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों से राष्ट्रीय ध्वज लहराकर भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे नारों के साथ पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ाया। एसपी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सभी को अपने-अपने घर पर तिरंगा ध्वज अवश्य फहराना चाहिए। तिरंगा यात्रा में एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी करनैलगंज अभिषेक दावाच्या, एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी नगर आनंद कुमार राय, क्षेत्राधिकारी यातायात राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

पंतनगर स्थित वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों ने भी तिरंगा रैली निकाली। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी काॅलेज की छात्राओं की तिरंगा यात्रा को समाजशास्त्र की प्रवक्ता डॉ. तन्वी मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. नीतू सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपईडीह संवाद के अनुसार बीडीओ सत्यप्रकाश पांडेय की अगुवाई में तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से निकलकर ग्राम पंचायत छितौनी, कस्बा आर्यनगर, बनगाई, पिपरा चौबे सहित आधा दर्जन गांव होते हुए ब्लॉक मुख्यालय लौटी। इस दौरान देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। इस मौके पर एडीओ पंचायत गिरजेश पटेल, विष्णु कुमार प्रजापति, प्रिंस मिश्र, प्रदीप कुमार, रमेश मिश्र, नेहा कुशवाहा, राजेश कुमार, अजीत कुमार, देवेश कुमार श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी भारती आदि मौजूद रहे।

यहां भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
- माधोपुर संवाद के अनुसार विकासखंड कटरा बाजार परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रमुख प्रतिनिधि विष्णु भगवान शुक्ल, एडीओ आईएसबी विजय बहादुर सिंह, एडीओ पंचायत प्रीतम श्रीवास्तव मौजूद रहे।

- दुर्जनपुर घाट संवाद के अनुसार कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में पौधरोपण के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें प्रदेश सह संयोजक चुनाव प्रबंधन कीर्तिवर्धन सिंह, भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह, सूर्यनरायन तिवारी, अकबाल बहादुर तिवारी, डॉ. रंजन शर्मा, विनोद पांडेय, राम धोख मिश्र, राजेश रायचंदानी, राकेश तिवारी, विद्याभूषण, महंत स्वामी चिन्मयानंद, हर्षवर्धन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed