फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Youth attacked while returning after lodging complaint with DIG; case registered against six

Gonda News: डीआईजी से शिकायत कर लौट रहे युवक पर हमला, छह पर रिपोर्ट

Fri, 25 Sep 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked while returning after lodging complaint with DIG; case registered against six
गोंडा। डीआईजी से शिकायत कर ई रिक्शा से लौट रहे बहराइच के युवक पर हमले के मामले में न्यायालय के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बेहड़ा निवासी बाबा सरन ने सीजेएम अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। बताया कि राजन, मेवालाल, पुद्दन और रघुनाथ समेत छह लोग उसके पट्टीदार हैं। आरोप है कि 27 जुलाई को आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। थाने में सुनवाई न होने पर वह परिवार के साथ डीआईजी से शिकायत करने गोंडा गए थे। बाबा सरन के अनुसार, शिकायत करके ई रिक्शा से लौटते समय अंबेडकर चौराहे के पास दो बाइकों से पीछा कर आरोपियों ने ई रिक्शा रोक लिया। आरोप है कि चालक को भगा दिया और बाबा सरन, अंजू तथा ननके को डंडे व रॉड से पीटा। इसी दौरान उनकी जेब से 1,500 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने घटना के बाद नगर कोतवाली में तहरीर देने और बाद में पुलिस अधीक्षक व डीआईजी से शिकायत करने की बात कही है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर राजन, मेवालाल, पुद्दन, रघुनाथ और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed