{"_id":"6ab6b04a20236c21c8094f23","slug":"motorcyclist-dies-after-colliding-with-a-bull-gonda-news-c-100-1-slko1026-166755-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सांड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत
Fri, 25 Sep 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज/बालपुर। तरबगंज-मोतीगंज मार्ग पर नरायनपुर पुल के पास बृहस्पतिवार रात सांड़ से टकराकर बाइक सवार तुषार बनर्जी (56) की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार बेटा बच गया। तुषार की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है।
तरबगंज कस्बा निवासी तुषार बनर्जी करीब तीन दशक से सिंगहाचंदा चौराहे पर क्लीनिक चलाते थे। वह सामान्य तौर पर साइकिल से ही क्लीनिक आते-जाते थे। बृहस्पतिवार को लगातार बारिश के कारण वह बेटे संजीव बनर्जी उर्फ अभिजीत के साथ रात आठ बजे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में नरायनपुर पुल के पास सड़क पर अचानक आए सांड़ से बाइक टकरा गई। हादसे में तुषार बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने की वजह से बेटा संजीव बच गया।
घायल तुषार को तरबगंज सीएचसी
पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के लोगों के अनुसार, सरल स्वभाव के तुषार बनर्जी लंबे समय से लोगों को चिकित्सा सेवाएं दे रहे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने घर पहुंचकर शोक संवेदना जताई। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
तुषार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह सात भाइयों में पांचवें नंबर पर थे। उनके दो बेटे संजीव उर्फ अभिजीत और दीप बनर्जी हैं। बड़ा बेटा निजी नौकरी करता है। छोटा बेटा कक्षा 11 का छात्र है। दोनों अविवाहित हैं। पत्नी मिताली बनर्जी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।