{"_id":"6780096ab97d81f2c3068712","slug":"three-vehicle-thieves-arrested-15-bikes-recovered-gonda-news-c-100-1-gon1003-130539-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 15 बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 15 बाइकें बरामद
Thu, 09 Jan 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। नगर कोतवाली पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम ने वाहन चोरों के अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर खंडहर से छिपाकर रखी गईं चोरी की 15 बाइकें बरामद की हैं।
नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि बुधवार को अपराध निरीक्षक अरविंद यादव और एसओजी प्रभारी संजय कुमार गुप्ता, सर्विलांस प्रभारी अनुज त्रिपाठी की टीम ने बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार निवासी राजा सोनी, कटरा बाजार के सिंहपुर निवासी दुर्गेश मिश्र और मोतीगंज के दलपतपुर निवासी अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर 15 बाइकें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोंडा, बस्ती समेत अन्य जिलों से बाइकें चुराकर नेपाल में बेचते थे। जहां से मिलने वाली रकम अपनी सुख-सुविधा पर खर्च कर रहे थे। पुलिस को आरोपियों से पूछताछ में कुछ अन्य बदमाशों की संलिप्तता के सुराग मिले हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। (संवाद)