फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three students of Gonda selected in competition organized at Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University Ayodhya

UP News: प्रतियोगिताओं में एलबीएस-किसान डिग्री कॉलेज का दबदबा, चयनित छात्राएं प्रदेश स्तर पर बिखेरेंगी जलवा

Fri, 29 Nov 2024 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 07:00 PM IST
सार

विभिन्न प्रतियोगिताओं में गोंडा के एलबीएस-किसान डिग्री कॉलेज का दबदबा रहा। चयनित तीन छात्राएं अब प्रदेश स्तर पर अपना जलवा बिखेरेंगी। 

विज्ञापन
Three students of Gonda selected in competition organized at Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University Ayodhya
विभिन्न प्रतियोगिताओं में चयनित छात्राएं प्रिया शुक्ला, शुभी वर्मा और प्रियांशी साहू - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अयोध्या स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में आयोजित रंगोली, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में गोंडा जिले के एलबीएस व बभनान के किसान पीजी कॉलेज का दबदबा रहा है। बृहस्पतिवार को इन प्रतियोगिताओं में चयनित नौ में से जिले की तीन छात्राओं ने प्रदर्शन का लोहा मनवाया। शिक्षकों ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

विज्ञापन


एलबीएस पीजी कॉलेज प्रो. चमन कौर ने बताया कि संविधान दिवस के बाद बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय स्तर पर रंगोली, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में एलबीएस पीजी कॉलेज की छात्रा प्रिया शुक्ला, पोस्टर में प्रियांशी साहू और रंगोली प्रतियोगिता में बभनान स्थित आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज की छात्रा शुभी वर्मा ने परचम लहराया है। इस दौरान विश्वविद्यालय के अधीन सात जिलों के सात सौ से अधिक कॉलेजों के दो हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया है। 
विज्ञापन


वहीं, तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं में चयनित नौ में जिले की तीन छात्राओं का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। कुलपति की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है। आगामी जनवरी महीने में राजभवन में प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रदर्शन का लोहा मनवा सकेंगी। चयनित छात्राओं को लेकर एलबीएस पीजी कॉलेज प्रो. रवींद्र पांडेय, बभनान कॉलेज के प्राचार्य प्रो.धर्मेंद्र कुमार शुक्ल समेत शिक्षक और शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिकी की प्री-यूनिवर्सिटी परीक्षा आज

एलबीएस पीजी कॉलेज में शनिवार को बीएससी प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं प्री-यूनिवर्सिटी टेस्ट में शामिल होंगी। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर के परीक्षा पैटर्न को लेकर प्री-यूनिवर्सिटी टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सुबह 9:15 बजे सभी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed