फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three schools being upgraded; education set to soar to new heights.

Gonda News: उच्चीकृत हो रहे तीन विद्यालय, शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

Sun, 05 Jul 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Three schools being upgraded; education set to soar to new heights.
गोंडा। ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने जिले में तीन राजकीय विद्यालयों के उच्चीकरण के लिए करीब पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा सुविधाएं मिल सकेंगी। विद्यालय भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को सौंपी गई है, जिसने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

योजना के तहत मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय गोपालपुर व छपिया के जूनियर हाईस्कूल चारू को उच्चीकृत कर हाईस्कूल स्तर तक विकसित किया जा रहा है। दोनों विद्यालयों के निर्माण एवं अन्य कार्यों पर 1.46-1.46 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल पहाड़ापुर (हलधरमऊ) को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत किया जाएगा, जिसके लिए 2.08 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। आधुनिक कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशालाएं, स्टाफ रूम, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, हैंडवॉश पॉइंट, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और सुरक्षा के लिए मानक अनुरूप बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा। उन्हें इंटरमीडिएट तक की शिक्षा के लिए दूर जाने की आवश्यकता भी कम होगी।



आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षा मिलेगी
इस परियोजना के पूरा होने से ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षा उपलब्ध होगी। साथ ही भविष्य में अन्य विद्यालयों के उच्चीकरण का रास्ता भी खुलेगा।
-डॉ. रामचंद्र, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed