फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three new railway platforms will be built with 20 crores

20 करोड़ से बनेंगे रेलवे के तीन नए प्लेटफार्म

Wed, 04 Dec 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Three new railway platforms will be built with 20 crores
गोंडा के रानीबाजार में तोडा जा रहा पुराना मालगोदाम। - फोटो : GONDA
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे का आदर्श रेलवे स्टेशन गोंडा का कायाकल्प होने वाला है। अभी तक यहां पांच प्लेटफार्मों से ट्रेनों का संचालन होता है। अधिक संख्या में संचालन होने के कारण प्राय: ट्रेनों को आउटर या कचहरी स्टेशन पर ही रोकना पड़ता है। लेकिन रेलवे प्रशासन ने इसका रास्ता खोज निकाला है। रेलवे स्टेशन के पश्चिमी होम सिग्नल के पास पुराने गोदाम को तोड़कर उसके स्थान पर दो नए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इसके अलावा गोंडा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या तीन व चार के मध्य एक और प्लेटफार्म बनाया जाएगा। इन तीनों नए प्लेटफार्मों पर 20 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मालगोदाम के स्थान पर दो प्लेटफार्म बन जाने से लखनऊ व बहराइच की ओर जाने वाली डेमू, मेमू को यहीं से संचालित किया जाएगा जिससे मुख्य स्टेशन पर बोझ कम होगा।
विज्ञापन

गोरखपुर-लखनऊ के मध्य आदर्श रेलवे स्टेशन गोंडा से प्रतिदिन 46 जोड़ी यात्री ट्रेनों व इतनी ही मालगाड़ी का संचालन होता है। इसमें छह ट्रेनें गोंडा से बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर के लिए संचालित की जाती हैं। प्लेटफार्म संख्या तीन, दो व एक से इन सभी ट्रेनों का संचालन किया जाता है। दो प्लेटफार्म बहराइच व बलरामपुर के लिए हैं। ऐसे में स्टेशन पर ट्रेनों का अधिक दबाव रहता है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशसन ने इसे देखते हुए तीन नए प्लेटफार्म बनाने का निर्णय किया। मुख्य स्टेशन पर पांच प्लेटफार्मों के बीच प्लेटफार्म संख्या 6 को बनाने का निर्णय किया है। इसके अलावा पुराने मालगोदाम के पास प्लेटफार्म संख्या सात व आठ बनाया जाएगा। पुराने मालगोदाम को बहुत पहले बंद कर दिया गया था। बलरामपुर रूट पर सुभागपुर स्टेशन के पास मालगोदाम बनाया गया है। अब पुराने प्लेटफार्म को तोड़कर दो प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इन तीनों प्लेटफार्मों के निर्माण पर 20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए सरकार ने बजट भी आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म सात व आठ से संचालित होंगी डेमू व मेमू
पुराने माल गोदाम के स्थान पर बनने वाले दो प्लेटफार्म सात व आठ से लखनऊ, बहराइच, बलरामपुर के लिए चलने वाली डेमू, मेमू ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। साथ ही गोंडा से सीतापुर के लिए चलने वाली ट्रेन को भी इसी प्लेटफार्म से रवाना किया जाएगा। इससे मुख्य स्टेशन पर ट्रेनों का बोझ कम होगा और ट्रेनों को आउटर पर नहीं रोकना पड़ेगा।

2021 तक बनकर तैयार हो जाएगा प्लेटफार्म
तीन नए प्लेटफार्म बनाने की स्वीकृति मिल गई है। बजट भी मिल गया है। पुराने मालगोदाम को तोड़ने का काम भी शुरू करा दिया गया है। गोंडा स्टेशन को सुंदर व स्वच्छ बनाया जाएगा। 2021 तक तीनों प्लेटफार्म बनकर तैयार हो जाएंगे और ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। निर्माण कराने वाली फर्म को निर्देशित किया गया है कि समय सीमा के अंदर काम पूरा करें। -डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed