फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three died from Corona, 68 more positive

कोरोना से तीन की मौत, 68 और पॉजिटिव

Thu, 13 Aug 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three died from Corona, 68 more positive
गोंडा। जिले में गुरुवार का दिन एक बार लोगों के लिए काफी भारी रहा। यहां जिले के विभिन्न इलाकों में तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मुजेहना और खोड़ारे में दो लोगों की मौत के साथ ही जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य वीके श्रीवास्तव ने भी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर मंगलवार को उनकी मौत हो गई। वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में 68 और पॉजिटिव पाये गये हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य मुजेहना के अवकाश प्राप्त एक क्लर्क की मृत्यु हो गई। उन्हीं का एक भाई भी निजी अस्पताल में कोरोना से संघर्ष कर रहा है। ग्राम प्रधान ख्वाजाजोत निवासी जगदीश दत्त पांडे ने बताया कि उनके गांव के मजरा जिगरिया के जानकी प्रसाद तिवारी राजकीय पॉलिटेक्निक गोंडा में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे जो कुछ वर्ष पूर्व ही अवकाश प्राप्त किए थे। इधर कुछ दिनों से गोंडा में एक प्राइवेट चिकित्सालय में निमोनिया की दवा चल रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय लखनऊ में ले गए थे। जहॉ जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गुरूवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके छोटे भाई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बभनजोत सीएचसी के हथियागढ़ में एक की कोरोना से मौत हो गई है। अधीक्षक डॉ. तरूण मौर्य ने बताया कि पहले से वो बुजुर्ग बीमार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed