{"_id":"5f357a158ebc3e3caf681e23","slug":"three-died-from-corona-68-more-positive-gonda-news-lko5349706172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से तीन की मौत,68 और पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से तीन की मौत,68 और पॉजिटिव
विज्ञापन
गोंडा। जिले में गुरुवार का दिन एक बार लोगों के लिए काफी भारी रहा। यहां जिले के विभिन्न इलाकों में तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। मुजेहना और खोड़ारे में दो लोगों की मौत के साथ ही जिले में रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य वीके श्रीवास्तव ने भी लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर मंगलवार को उनकी मौत हो गई। वहीं गुरुवार को आई रिपोर्ट में 68 और पॉजिटिव पाये गये हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य मुजेहना के अवकाश प्राप्त एक क्लर्क की मृत्यु हो गई। उन्हीं का एक भाई भी निजी अस्पताल में कोरोना से संघर्ष कर रहा है। ग्राम प्रधान ख्वाजाजोत निवासी जगदीश दत्त पांडे ने बताया कि उनके गांव के मजरा जिगरिया के जानकी प्रसाद तिवारी राजकीय पॉलिटेक्निक गोंडा में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे जो कुछ वर्ष पूर्व ही अवकाश प्राप्त किए थे। इधर कुछ दिनों से गोंडा में एक प्राइवेट चिकित्सालय में निमोनिया की दवा चल रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी चिकित्सालय लखनऊ में ले गए थे। जहॉ जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गुरूवार की सुबह उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके छोटे भाई भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बभनजोत सीएचसी के हथियागढ़ में एक की कोरोना से मौत हो गई है। अधीक्षक डॉ. तरूण मौर्य ने बताया कि पहले से वो बुजुर्ग बीमार चल रहे थे।
मुजेहना में दो लोग संक्रमित पाये गये
मुजेहना ( गोंडा)। बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पर 23 लोगों की कोरोना जांच की गई जिसमें क्षेत्र के 2 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार की रात में मिली रिपोर्ट में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है यह तीनों पूर्व में संक्रमित परिवारों के हैं। मंगलवार को विद्युत उप केंद्र धानेपुर में कार्यरत कैशियर के रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज बृहस्पतिवार को पावर हाउस के अन्य कर्मचारियों ने भी जांच कराई है इन सभी के रिपोर्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक मिश्र ने बताया कि आज 23 लोगों रैपिड टेस्ट के तहत जांच की गई। इनमें दो लोगों की जॉच रिपोर्ट पॉस्टिव आई है। वजीरगंज क्षेत्र के भरहापारा में कोरोना पाजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी यहां कोरोना पाजिटिव मरीज मिले।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गुरुवार को कुल 64 लोगों की कोरोना जांच हुई। जिसमें 48 टेस्ट एंटीजन किट से व 16 टेस्ट आरटीपीसीआर विधि से किए गये। लैब टेक्नीशियन अरुण नायर ने बताया कि जांच में भरहापारा के 3 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गये।
विज्ञापन
करनैलगंज कस्बे में पांच मिले पॉजिटिव
करनैलगंज (गोंडा)। नगर क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र करनैलगंज में हुई जांच में 5 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक फार्मासिस्ट व नगर के एक बड़े व्यापारी शामिल हैं। सीएचसी पर कुल 83 लोगों की सैंपलिंग गुरुवार को हुई। जिसमें करनैलगंज नगर के मोहल्ला गांधी नगर के तीन, एक सीएचसी के फार्मासिस्ट एवं एक मरीज क्षेत्र के खजुरिया गांव का मिला है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्र ने बताया कि करनैलगंज नगर के मोहल्ला गांधी नगर में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि गांधीनगर पहले से ही सील किया जा चुका है। मरीजों में चार लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है वहीं एक मरीज को गोंडा के कोविड-19 निजी अस्पताल में भेजा गया है।