{"_id":"67c0aa5ed89f836f7c0824ae","slug":"three-booked-for-abetting-suicide-gonda-news-c-100-1-slko1026-133392-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तीन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
Thu, 27 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। चंदीपुर कोटहन गांव निवासी रामकुमार सिंह के इकलौते बेटे अमित सिंह उर्फ अमन सिंह (23) की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
23 जनवरी की रात अमन का शव घर के पास कटहल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। अब अमन के चाचा शिवकुमार ने तरबगंज थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि एक गांव की युवती के पिता समेत परिजनों को संदेह था कि उनकी बेटी से अमन का प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
इसी संदेह पर युवती के परिजन आए दिन उनके भतीजे को धमकाते रहते थे। घटना के दिन भी आरोपियों ने उनके भतीजे को धोखे से बुलाया व उसे प्रताड़ित करते हुए धमकी दी थी, जिसकी जानकारी युवक ने अपने पिता को फोन पर दी थी। दूसरे दिन अमन का शव पेड़ से लटका मिला था। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।