फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Three arrested including state president of Avadh Kesari Sena

Gonda News: अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 03 Jun 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Three arrested including state president of Avadh Kesari Sena
गोंडा। टिकरिया गांव निवासी मुकेश को सोमवार को स्काॅर्पियो सवार लोगों ने वाराणसी से अगवा कर लिया। उन्हें गोंडा लाकर शालीमार होटल में बंधक बनाकर सात लाख रुपये की मांग कर रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने अपहरण के आरोप में मंगलवार को विशुनपुर बैरिया निवासी अवध केसरी सेना के प्रदेश अध्यक्ष नील ठाकुर उर्फ नीरज सिंह उर्फ अमरपाल सिंह समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि टिकरिया निवासी मुकेश ने खुशीराम वर्मा और नील ठाकुर से ब्याज पर रकम ली थी। किसी मजबूरीवश रकम वापस नहीं कर सके तो रोजी-रोटी के चक्कर में वाराणसी में रहने लगे। इससे नाराज होकर नील ठाकुर, खुशीराम वर्मा, शिवकुमार चौबे व अन्य साथी सोमवार को वाराणसी पहुंच गए। वहां से मुकेश को अपनी गाड़ी में बैठाकर अगवा कर लिया। गोंडा लाकर शालीमार होटल के कमरा नंबर 103 में बंधक बना लिया। आरोपी उनसे सात लाख रुपये की मांग कर रहे थे। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन

मुकेश ने किसी तरह से पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नील ठाकुर, सालपुर सेमरा निवासी शिवकुमार चौबे व पंडरी बल्लभ सदापुरवा निवासी खुशीराम वर्मा को नहर रोड सालपुर गोशाला के सामने से गिरफ्तार किया है। वारदात में प्रयुक्त वाहन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed