फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Threatening of murderous attack on forest inspector

वन दरोगा पर जानलेवा हमले के अरोपी दे रहे धमकी

Mon, 05 Oct 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Threatening of murderous attack on forest inspector
बालपुर (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज चौकी बालपुर क्षेत्र के निवासी वन दरोगा के पुत्र जयप्रकाश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय को पत्र देकर कहा है कि 26 सितंबर को उनके पिता वन दरोगा सुशील कुमार तिवारी घर छुट्टी पर आये थे। जो इस दिनों मुरादाबाद में तैनात है। छुट्टी पूरी करने के बाद वे ड्यूटी पर जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही लोग पुरानी रंजिश को लेकर बैठे थे। तभी अचानक हमला कर दिया। जिससे वन दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन

दरोगा के भाई बचाने के लिए दौड़े तो हमलावारों ने उनको भी लहूलुहान कर दिया। दरोगा के पुत्र ने बताया कि कोतवाली में गांव के ही देवानंद तिवारी, देव सरन तिवारी, महेश,जय प्रकाश, पवन, अरविंद व शिवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कहते हैं सुलह कर लो नहीं तो जेल जाना ही है तो जान से मार कर जायेंगे। मामले में पुलिस की लापरवाही से अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं। चौकी प्रभारी बालपुर सुनील तिवारी ने बताया कि अभियुक्तों को पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed